headlines

प्रेस क्लब अध्यक्ष सुरेन्द्र श्रीवास्तव को किया सम्मानित

प्रेस क्लब अध्यक्ष सुरेन्द्र श्रीवास्तव को किया सम्मानित

(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)

अयोध्या। अयोध्या पब्लिक सेवा संस्थान का प्रथम स्थापना दिवस पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अयोध्या प्रेस क्लब सिविल लाइन्स के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव रहे। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि समाजसेवी एवं पत्रकारों को इस संस्था ने काफी संख्या में सम्मानित किया है।

परन्तु सम्मानित व्यक्ति को यह याद रखना चाहिये कि यह सम्मान काफी बड़ा है और आगे चलकर इससे ज्यादा अपने-अपने क्षेत्र में काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने अयोध्या पब्लिक सेवा संस्थान के संरक्षक राकेश श्रीवास्तव एवं अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव तथा समाजसेवी और पत्रकारों को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम होना चाहिए जिससे समाज में करने वाले लोग उत्साहित हों। उन्होंने कहा कि अयोध्या पब्लिक सेवा संस्थान के परिवारवालों का उद्देश्य यही है कि समाजसेवा के प्रति लोगों को प्रेरित करना और सकारात्मक कार्यों को प्रोत्साहन देना है। संस्था के अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि बीते एक वर्ष में संस्था ने जनहित से जुड़े कई कार्य किये हैं और आगे भी यह सेवा यात्रा निरन्तर जारी रहेगी।

जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक श्रीवास्तव उपस्थित रहे। सर्वाधिक रक्तदान के लिये आकाश गुप्ता, समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रत्ना जायसवाल, ज्योत्सना श्रीवास्तव, अतुल वर्मा, आलोक सिंह, विजय वर्मा और पूर्णेन्द्र सिंह को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में संस्था के संरक्षक राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम यह संस्था आगे भी करती रहेगी और आप लोगों का सहयोग मुझे मिलता रहेगा।

जहां तक सम्मान करने का प्रश्न है जब कोई संस्था या व्यक्ति अच्छे कार्य करेगा तो उसे जरूर सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि संस्था को अभी एक वर्ष आज पूरे हुए हैं उसी के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम रखा गया है। आप ही लोग हैं जो इस संस्था को आगे बढ़ायेंगे।

समारोह में संस्था के उपाध्यक्ष रामकुमार, निखिल श्रीवास्तव और डा. नीति श्रीवास्तव मौजूद रहे। अतिथियों ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए समाजसेवा के क्षेत्र में ऐसे आयोजन को समय की आवश्यकता बताया। कार्यक्रम के अंत में संस्था की ओर से आम नागरिकों से समाजसेवा से जुडऩे और सकारात्मक बदलाव का हिस्सा बनने की अपील की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *