10 हजार का ईनामी अपराधी व शूटर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी गिरफ्तार, एसटीएफ व थाना रामनगर पुलिस के ज्वाइंट ऑप्रेशन में गिरफ्तारी
(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)
देहरादून। वर्ष 2016 में रुद्रपुर में हुए चर्चित छोटे प्रधान हत्याकाण्ड व वर्ष 2017 में रामनगर में पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग के अपराध में शामिल था, पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के उपरान्त कोर्ट से भगोड़ा घोषित होने पर विदेश भाग गया था।।
उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय द्वारा ईनामी अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत की गयी है गिरफ्तारी।
पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड, दीपम सेठ महोदय द्वारा उत्तराखण्ड राज्य में जघन्य अपराधों में लम्बे समय से वांछित इनामी/भगोड़े अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के चलते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ श्री नवनीत सिंह भुल्लर को विशेष रूप से निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देश के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ श्री आर0बी0 चमोला के निकट पर्यवेक्षण में एक टीम का गठन कर उपरोक्त लम्बे समय से फरार अपराधी की गिरफ्तारी हेतु उचित दिशा-निर्देश दिये गये थे। इसी क्रम में एसटीएफ की कुमायूँ युनिट द्वारा आज कोतवाली रामनगर पुलिस के साथ एक ज्वाइंट ऑप्रेशन में ईनामी भगोड़े अपराधी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र अवतार सिंह निवासी मनतारापुर थाना हस्तिनापुर जिला मेरठ को रामनगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए ईनामी की गिरफ्तारी के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ की गठित टीम द्वारा प्राप्त तकनीकी तथा भौतिक सूचनाओं का विश्लेषण करते हुये पिछले 01 माह से काम करते हुए अपने अथक प्रयास से उक्त अपराधी की गिरफ्तारी की गयी। गिरफ्तार अपराधी के विरुद्ध पूर्व में उत्तराखण्ड के रुद्रपुर व रामनगर तथा पंजाब के मोहाली व अमृतसर में हत्या , जान से मारने के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट व आर्म्स एक्ट के कुल 06मुकदमें पंजीकृत हैं जिसमें सम्बन्धित थानों से उसकी गिरफ्तारी के उपरान्त जमानत में छूटने पर वह फरार हो गया था और विदेश भाग गया था जिस पर सम्बन्धित उत्तराखण्ड व पंजाब के विभिन्न न्यायालयों द्वारा उसे भगोड़ा घोषित करते हुए उसकी गिरफ्तारी के वारंट जारी कर दिये गये थे। वर्ष 2016 रुद्रपुर में इसके द्वारा दिनदहाड़े अपने साथियों के मिलकर छोटे लाल नामक प्रधान की कांन्ट्रेक्ट कीलिंग की गयी थी और 2017 में इसके द्वारा रामनगर में रोके जाने पर पुलिस पार्ट्री पर जान से मारने की नीयत से कई राउंड फायरिंग की गयी थी।

