हर्बटपुर क्षेत्र में अतिक्रमण करने वाले 26 लोगों का पुलिस अधिनियम में चालान
(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)
विकासनगर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में चौकी प्रभारी हरबर्टपुर मय टीम के द्वारा नगर पालिका की टीम के साथ मिलकर हरबर्टपुर बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण कर लगाई गई फड़, रेहड़ी, दुकानदारों के विरुद्ध संयुक्त चेकिंग अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया गया व अतिक्रमण करने वालो के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई जिसमें पुलिस एक्ट के अंतर्गत 26 चालान कर 6500 रु संयोजन शुल्क वसूला गया।

