नकबजनी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, हिस्ट्रीशीटर साथी पुलिस के साथ देर रात्रि मुठभेड़ में हुआ घायल
(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)
सेलाकुई। दिनांक 07/12/2024 को वादी राघवेंद्र पुत्र कर्म सिंह निवासी हरिपुर सेलाकुई द्वारा थाना सेलाकुई में एक लिखित तहरीर अज्ञात चोर द्वारा उनके घर के ताले तोड़कर घर से ज्वेलरी चोरी कर ले जाने के संबंध में दी गई, जिस पर तत्काल थाना सेलाकुई में मु0अ0सं0-172/24, धारा 331(4)/305 ए बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल व उसके आस पास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों अवलोकन करते हुए घटना में शामिल संदिग्ध व्यक्तियों के हुलिए की जानकारी की गई। साथ ही पतारसी/सुरागरसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
दिनांक 11/12/2024 की साय चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल एक अभियुक्त शुभम पवार को घटना में चोरी की गई लगभग 06 लाख रु० कीमत की ज्वैलरी के साथ धूलकोट तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।
जिससे पूछताछ में उसके द्वारा अपने हिसट्रीशीटर साथी लक्ष्मण सिंह उर्फ लक्की के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना बताया गया दोनों अभियुक्तों द्वारा काम पर आने जाने के दौरान उक्त बंद घर की रैकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। अभियुक्त से पूछताछ में घटना में प्रकाश में हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अलगअलग टीमों को सम्भावित स्थानों पर रवाना किया गया तथा दिनांक 11-12.12.2024 की देर रात्रि चैकिंग के दौरान घटना में शामिल हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त लक्ष्मण सिंह रावत उर्फ लक्की को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त
1- लक्ष्मणसिंह रावत उर्फ लक्की पुत्र विजय सिंह रावत निवासी गोकुलधाम क्लेमेन्टटाउन देहरादून
2- शुभम पवार पुत्र वीर सिंह निवासी जामणी खाल थाना हिंडोला खाल टिहरी गढ़वाल, हाल निवासी गोरखपुर शिमला बायपास रोड, उम्र 29 वर्ष