headlines

नगर आयुक्त नमामि बंसल की चेतावनी, भविष्य में किया अतिक्रमण तो होगी कार्यवाही 

नगर आयुक्त नमामि बंसल की चेतावनी, भविष्य में किया अतिक्रमण तो होगी कार्यवाही

(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)

देहरादून। विभिन्न मार्गों के किनारे/रोड पटरी/ फुटपाथ पर फड़/ठेली लगाकर अतिक्रमण के कारण यातायात एवं पैदल चलने वाले व्यक्तियों को हो रही परेशानी को देखते हुए विभिन्न स्तरों से प्राप्त हो रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त नमामि बंसल द्वारा दून अस्पताल के आसपास क्षेत्र/मार्गो के किनारे अवैध रूप से लगाए गए फड़ /ठेली स्वामियों को कड़ी चेतावनी के साथ हटाते हुए भविष्य में पुनः उक्त स्थान पर फड़/ठेली आदि न लगाने के निर्देश दिए गए।

नगर आयुक्त द्वारा कर एवं राजस्व अधीक्षक श्री राहुल कैंथोला को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में मुनादी करवाए कि नगर निगम सीमांतर्गत कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थान/मार्ग/ फुटपाथ पर अतिक्रमण न करें। नगर आयुक्त द्वारा जनता से अपील की गई की देहरादून शहर को साफ स्वच्छ एवं अतिक्रमण मुक्त रखने में नगर निगम का सहयोग करें। अभियान के दौरान कर अधीक्षक श्री राहुल राहुल कैंथोला, क्षेत्रीय कर निरीक्षक एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *