मतदान बूथ में पीठासीन अधिकारी अनुशासन,शालीनता से व्यवहार करें : नितिन सिंह भदौरिया
(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)
रूद्रपुर। नागर निकाय सामान्य निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निर्वाध सम्पन्न कराने हेतु बुधवार को विकास भवन सभागार मैं नए तैनात व प्रथम प्रशिक्षण मैं अनुपस्थित पीठासीन व मतदान अधिकारियों को प्रथम प्रशिक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशन में दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 115 पीठासीन व मतदान अधिकारीयो को नोडल प्रशिक्षण सुशील मोहन डोभाल, हरीश दनाई व संजीव बुधौरी के द्वारा व्यवहारिक व सैद्धान्तिक प्रशिक्षण दिया गया।
जिला विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी प्रशिक्षण सुशील मोहन डोभाल, हरीश दानाई, संजीव बुधारी ने कहा सभी पीठासीन व मतदान अधिकारी अपने-अपने दायित्व का निर्वाहन करेगें व समन्वय स्थापित करते हुये निष्पक्ष व पारदर्शिता से मतदान कराना सुनिश्चत करेगें। मतदान कर्मी टीम भावना से मिलजुल कर कार्यो को अंजाम दे। पीठासीन अधिकारी हस्तपुस्तिका का भलीभांति अध्ययन कर लें।

