headlines

रोहिताश शर्मा बने नैनीताल नगर पालिका के नए अधिशासी अधिकारी

रोहिताश शर्मा बने नैनीताल नगर पालिका के नए अधिशासी अधिकारी

(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)

नैनीताल। नगर पालिका को नया अधिशासी अधिकारी मिल गया है। प्रशासन ने अनुभवी अधिकारी रोहिताश शर्मा की तैनाती इस पद पर की है। शर्मा पूर्व में दो बार नैनीताल पालिका के ईओ के रूप में कार्य कर चुके हैं और पालिका की कार्यप्रणाली, साथ ही स्थानीय समस्याओं से भलीभांति परिचित हैं।

उनके पूर्व अनुभव और बेहतर कार्य निष्पादन को देखते हुए शासन ने एक बार फिर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। स्थानीय लोगों और कर्मचारियों में उम्मीद है कि उनके कार्यकाल में पालिका के कामकाज में सुधार देखने को मिलेगा।

रोहिताश शर्मा की नियुक्ति को लेकर नगर में सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *