headlines

गंगा जी में बहे व्यक्ति के लिए देवदूत बनी दून पुलिस

 

ऋषिकेश । त्रिवेणी घाट पर जल पुलिस की टीम द्वारा गस्त के दौरान समय लगभग 19:30 बजे गंगा जी के बीचोबीच तेज बहाव में एक व्यक्ति को बहते हुए देखा, पुलिस कर्मियों द्वारा बिना वक्त गंवाए युवक को बचाने के लिए गंगा जी में छलांग लगा दी। गंगा जी का बहाव तेज होने के कारण जल पुलिस कर्मियों को युवक को बचाने में लगभग 200 मीटर आगे घाट के अंतिम छोर के पास सफलता हाथ लगी। टीम द्वारा युवक को गंगा जी बाहर निकाल कर चौकी लाया गया।

पूछताछ करने पर व्यक्ति द्वारा अपना नाम जय पुत्र चरण सिंह तथा अपने साथियों के साथ माजरा जज्जर हरियाणा से डाक कावड़ लेकर हरिद्वार/ऋषिकेश आना बताया गया, साथ ही बताया कि उसके अन्य साथी धर्मशाला में रुके है, तथा वह गंगा स्नान करने के लिए अकेले ही गंगा घाट पर आ गया। इस दौरान गंगा जी मे तैरने के लिए वह शिवमूर्ति के पास से गंगा जी मे उतरा व नहाने लगा, नहाने के दौरान उसका पैर फिसल गया जिससे वह गंगा जी के तेज बहाव में बह गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *