headlines

SSP देहरादून की सटीक रणनीति, कोबरा गैंग की कमर तोड़ती दून पुलिस, शातिर विदेशी पैडलर गिरफ्तार

SSP देहरादून की सटीक रणनीति, कोबरा गैंग की कमर तोड़ती दून पुलिस, शातिर विदेशी पैडलर गिरफ्तार

(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)

देहरादून। मुख्यमंत्री, उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″ के विजन को साकार करने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के निर्देशन में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करो के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में एसएसपी देहरादून द्वारा आगामी नव वर्ष व नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत दिये गये निर्देशो पर दिनांक 29-12-2024 को थानाध्यक्ष राजपुर के नेतृत्व में राजपुर पुलिस द्वारा होटल /रेस्टोरेंट/ बार /वाहन तथा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी, तभी दौराने चेकिंग मुखबिर के माध्यम से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कोबरा गैंग के 02 मुख्य पैडलर मसूरी में आयोजित होने वाली एक बडी पार्टी में कोकिन की सप्लाई करने जा रहे हैं।

जिस पर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान कुठालगेट बैरियर निकट होटल हयात कट ओल्ड मसूरी रोड के पास से 02 विदेशी नागरिक PRINCELY को 20 ग्राम अवैध कोकीन तथा उसके साथी MAKHOSELIZWE को 13 ग्राम अवैध कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना राजपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 286/ 24 एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पूर्व में राजपुर पुलिस द्वारा कोबरा गैंग के 07 पैडलरो सहित कई अन्य नशा तस्करो को भारी मात्रा में मादक पदार्थो के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

पूछताछ का विवरण

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह कोबरा गैंग के सक्रिय सदस्य है तथा मूल रूप से तंजानिया व ज़िम्बाब्वे देश के नागरिक है , अक्सर अपने देश तंजानिया व जिंबॉब्वे से देहरादून आते जाते रहते है। उनके द्वारा कोकीन दिल्ली से लाकर डिमांड के हिसाब से देश के अलग-अलग हिस्सों में अपने एजेंट /पेडलरों को सप्लाई की जाती है,आगामी नव वर्ष में व मसूरी में पार्टी के लिए सप्लाई करने की योजना बनाकर कोकीन कुछ दिन पूर्व ही दिल्ली से लाये थे और आज उक्त कोकिन को पर्यटकों को सप्लाई करने के लिये मसूरी जा रहा थे। इससे पहले ही दून पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

नाम पता अभियुक्तगण

(1)- PRINCELY S/O SANGITO SUMARI R/0 हाल निवासी स्ट्रीट नंबर C-18 टर्नर रोड थाना क्लेमेंट टाउन देहरादून, उम्र 32वर्ष।
मूल निवासी- TANZANIA
(2)-MAKHOSELIZWE S/0 ATWELL MOYO R/O हाल निवासी स्ट्रीट नंबर C-18 टर्नर रोड थाना क्लेमेंट टाउन देहरादून, उम्र 22 वर्ष।
मूल निवासी-ZIMBAWE

बरामदगी

(1)- 33 ग्राम अवैध कोकीन (अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग ₹ 23 लाख)
(2)- बैटरी युक्त इलेक्ट्रॉनिक तराजू
(3)- 90 पन्नी

पुलिस टीम

1- उ0नि0 पी०डी० भट्ट, थानाध्यक्ष राजपुर
2- उ0नि0 संदीप कुमार, चौकी प्रभारी कुठाल गेट
3- उ0नि0 दीपक द्विवेदी, चौकी प्रभारी आईटी पार्क
4- उ0नि0 प्रवेश रावत
5- कानि0 विशाल
6- कानि0 सुशील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *