वरिष्ठ पत्रकार सुधीर कुमार पंडा को सेंट्रल मीडिया एक्रीडेशन कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया
(विकास गर्ग)
देहरादून। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भुवनेश्वर के वरिष्ठ पत्रकार ऑल इंडिया स्माल एंड मीडियम न्यूजपेपर फाउंडेशन के उड़ीसा इकाई के अध्यक्ष एवं प्रतिदिन के संपादक सुधीर कुमार पंडा को सेंट्रल मीडिया एक्रीडेशन कमेटी का सदस्य मनोनीत किया है इस कमेटी का कार्यकाल 2025 से 2027 तक का रहेगा।
इस अवसर पर ऑल इंडिया स्माल एंड मीडियम न्यूजपेपर फाउंडेशन उत्तराखंड इकाई के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शक्ति त्रिखा ने बधाई देते हुवे कहा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भुवनेश्वर के वरिष्ठ पत्रकार प्रतिदिन के संपादक सुधीर कुमार पंडा को सेंट्रल मीडिया एक्रीडेशन कमेटी का सदस्यसदस्य मनोनीत किए जाने पर बधाई देते हुए कहा है कि श्री पांडे के अनुभव को पूरा मीडिया जगत भली-भांति जानता है उनके सदस्य मनोनीत होने से इसका लाभ सभी पत्रकारों को मिलेगा।
आपको बता दे अध्यक्ष प्रिंसिपल डीजी पीआईबी महादेव राव कैमरामैन एसोसिएशन, रास बिहारी नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट, अरविंद कुमार सिंह प्रेस एसोसिएशन से चुने गए हैं।
वही मनोनीत सदस्य के तौर पर,अमिताभ सिन्हा, नवीन कपूर, रविंद्र कुमार, अखिलेश, संदीप, श्रीराम जोशी, सचिन बुघौलिया,सुनील पांडे, सुमित पांडे, स्मृति कॉक,देवेंद्र पाराशर, हिमांशु मिश्रा, अंजनी कुमार,राजेश ठाकुर, अरविंद सिंह, नवीन मिश्रा, नीलू रंजन,अनिलेश महाजन, से शेमकांत जागीरदार, मिस पायल, सुधीर कुमार पंडा एवं शोवन सैन मनोनीत हुए हैं।