उत्तराखंड में वित्त मंत्री ने विधानसभा में पेश किया बजट,पढ़िए क्या खास है
(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)
देहरादून।
उत्तराखंड विधानसभा सत्र के तीसरे दिन वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 1,01,175.33 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इस बजट में राज्य सरकार ने कृषि, उद्योग, ऊर्जा, अवसंरचना, पर्यटन और आयुष जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया है। साथ ही, बजट में गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी (GYAN) को प्राथमिकता दी गई है।
बजट के प्रमुख बिंदु:
राजस्व और पूंजीगत व्यय:
राजस्व व्यय: 59,954.65 करोड़ रुपये।
पूंजीगत व्यय: 41,220.68 करोड़ रुपये।
राजकोषीय घाटा: 12,604.92 करोड़ रुपये (जीडीपी का 2.94%)। यह एफआरबीएम एक्ट की सीमा के भीतर है।
यूजेवीएनएल की तीन बैटरी आधारित परियोजनाएं मार्च 2026 तक पूरी की जाएंगी।
मेगा प्रोजेक्ट योजना: 500 करोड़ रुपये।
जमरानी बांध: 625 करोड़ रुपये।
सौंग बांध: 75 करोड़ रुपये।
लखवाड़ बांध: 285 करोड़ रुपये।
वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बजट को ‘सरलीकरण, समाधान और निस्तारीकरण’ के मार्ग पर अग्रसर बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट उत्तराखंड की आर्थिक दिशा और नीतियों का प्रमाण है। सरकार का लक्ष्य आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाना है, जिसके लिए कृषि, उद्योग, पर्यटन और अवसंरचना जैसे क्षेत्रों में व्यापक निवेश किया गया है।