headlines

एसएसपी के निर्देशों का असर, गुंडा अधिनियम में 06 माह के लिए जिला बदर,

एसएसपी के निर्देशों का असर, गुंडा अधिनियम में 06 माह के लिए जिला बदर,

(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देशों का असर, गुंडा अधिनियम में 06 माह के लिए जिला बदर किये गए अभियुक्त को ढोल नगाड़ो के साथ पुलिस ने किया जिले की सीमा से बाहर

आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े अपराधियों के विरुद्ध सम्पूर्ण जनपद में चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए थाना नेहरुकोलोनी पुलिस द्वारा गुंडा अधिनियम के अंतर्गत सक्रिय अपराधी संजय कुमार, जिसे जिलाधिकारी देहरादून द्वारा 06 माह के लिए जिला बदर का नोटिस निर्गत किया गया था, को आज दिनांक 21.09.2023 को जिला बदर की कार्यवाही करते हुए ढोल नगाड़ो के साथ उसके घर से लाकर जनपद की सीमा से बाहर किया गया।

नाम अभियुक्त

संजय कुमार पुत्र करतार सिंह निवासी निकट सपेरा बस्ती, माथरोवाला, थाना नेहरूकॉलोनी, देहरादून।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *