हथियार रखने का शौक युवक को पड़ा भारी, गिरफ्तार कर भेजा जेल
(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)
हरिद्वार। एसएसपी हरिद्वार द्वारा आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिसके अनुपालन में कोतवाली गंगनहर पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर एक व्यक्ति को 02 नाजायज एक नाली बंदूकों के साथ माधोपुर अंडरपास से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के विरुद्ध कोतवाली गंगनहर पर मुकदमा अपराध संख्या 483/25 धारा 25/3 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।