headlines

नशा तस्करों के विरुद्ध एक्शन मोड पर दून पुलिस

नशा तस्करों के विरुद्ध एक्शन मोड पर दून पुलिस

(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)

ऋषिकेश। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″ के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

दिये गये निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली ऋषिकेश पर गठित पुलिस टीम द्वारा कोतवाली क्षेत्र में रात्रि गश्त/चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दिनांक: 28-10-25 को मंसा देवी पुलिया के पास से एक अभियुक्त भोला पुत्र श्री चन्नु साहनी निवासी झुग्गी बस्ती मायाकुण्ड निकट चंद्रभागा नदी थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून (उम्र -25 वर्ष) को 01 किलो 181 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली ऋषिकेश मे एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त

भोला पुत्र चन्नु साहनी निवासी झुग्गी बस्ती मायाकुण्ड निकट चंद्रभागा नदी, थाना ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र- 25 वर्ष

बरामदगी

01 किलो 181 ग्राम अवैध गांजा

पुलिस टीम

1- उ0नि0 विनेश कुमार
2- का0 विनीत कुमार
3- का0 अंगेश्वर कुमार
4- का0 कुन्दन चन्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *