headlines

सेवानिवृत हुए सदस्यों को हरिद्वार पुलिस ने दी यादगार विदाई

सेवानिवृत हुए सदस्यों को हरिद्वार पुलिस ने दी यादगार विदाई

(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)

हरिद्वार । अपने लंबे सेवाकाल पूर्ण करने पर सेवानिवृत होने वाले सदस्यों को पुलिस पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चन्द्र सुयाल द्वारा अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में फूल माला पहनाकर मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए ससम्मान विदाई दी गई।

सेवानिवृत्त होने वाले सदस्यों का विवरण

दिनांक 31.10.2025 को अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के फलस्वरुप सेवानिवृत्त होने वाले का विवरण-

अपर उ०नि० स०पु० गणेश प्रसाद का विवरण

 गणेश प्रसाद दिनांक 18.10.1984 को पुलिस विभाग में कानि० के पद पर भर्ती हुये, इनके द्वारा वरिष्ठता के आधार पर दिनांक 12.01.2011 को हे0कानि0 एंव 22.12.2022 को अपर उ०नि० स०पु० के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है। श्री गणेश प्रसाद मूल रुप से जनपद पौडी गढवाल के निवासी है इनके द्वारा पुलिस विभाग में 41 वर्ष की सेवा की गयी है, तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यों के लिये उच्चाधिकारियों द्वारा समय- समय पर पुरस्कृत किया गया है।
गणेश प्रसाद जनपद हरिद्वार के साथ ही 39 वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर, 40वी वाहिनी पीएसी हरिद्वार, 46 वी वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में नियुक्त रहे है।

2-अपर उ०नि० स०पु० लाखन सिंह नेगी का विवरण

लाखन सिंह नेगी दिनांक 01.10.1984 को पुलिस विभाग में कानि० के पद पर भर्ती हुये। इनके द्वारा वरिष्ठता के आधार पर दिनांक 15.11.2009 को हे0कानि० एंव 22.12.2022 को अपर उ०नि० स०पु० के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है। श्री लाखन सिंह नेगी मूल रुप से जनपद देहरादून के निवासी है। इनके द्वारा पुलिस विभाग में 41 वर्ष 01 माह की सेवा की गयी है, तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यों के लिये उच्चाधिकारियों द्वारा समय- समय पर पुरस्कृत किया गया है।

लाखन सिंह नेगी जनपद हरिद्वार के साथ ही 27 वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर, 40वी वाहिनी पीएसी हरिद्वार में नियुक्त रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *