headlines

विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)

अयोध्या। अयोध्या जनपद की बीकापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मसौधा स्थित सावित्री मैरिज लॉन में (SIR) समीक्षक बैठक, विकास भारत–जी राम जी जन जागरण अभियान के तहत एक भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मण्डल रानी बाजार एवं मण्डल भारत कुंड नंदीग्राम के सभी पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर बीकापुर के लोकप्रिय विधायक माननीय डॉ. अमित सिंह चौहान जी ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया और जनता को संबोधित करते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

विधायक ने कहा कि नया जिन पात्र महिलाओं की विधवा पेंशन अभी तक नहीं बन पाई है, यदि गांव के लोग इसकी सूचना देंगे तो गांव में ही विशेष कैंप लगवाकर पेंशन बनवाई जाएगी। ऐसे बच्चे जिनका कोई देखभाल करने वाला नहीं है, उनकी शिक्षा के लिए प्रति माह 2500 रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने विधायक जी की घोषणाओं का जोरदार स्वागत किया और सन् 2027 में एक बार फिर बीकापुर से उन्हें विधायक बनाने की शपथ लेते हुए अपना समर्थन व्यक्त किया।
कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और जनसेवा व विकास के संकल्प के साथ सम्मेलन का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *