नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस कप्तान की सख्ती का फिर दिखा असर,शराब की पेटियों का जखीरा पकड़ा,
(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)
डोईवाला। मुख्य मंत्री उत्तराखण्ड के ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध शराब की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया हैं।
निर्देशों के अनुपालन में थाना डोईवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 30-01-2026 को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चौकी क्षेत्र हर्रावाला से एक संदिग्ध लोडर संख्या: यू0के0-07-टीडी-0190 को रोककर चैक किया गया तो लोडर वाहन में सवार 03 अभियुक्तो 01-अनिकेत 02-मोनू कुमार तथा 03-सौरभ जयसवाल के कब्जे से 143 पेटी शराब ( 128 पेटी देसी शराब व 15 पेटी अग्रेजी शराब) बरामद हुई, मौके पर अभियुक्तो से शराब परिवहन करने संबंधी दस्तावेज मांगे गए परंतु वह दिखा नहीं पाए, जिस पर तीनों अभियुक्तो को मौके से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0सं0- 26/2026 धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त

