headlines

अयोध्या में किशोरी का शव मिलने से सनसनी

अयोध्या में किशोरी का शव मिलने से सनसनी

(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)

अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की उम्र लगभग 17 वर्ष बताई जा रही है। किशोरी का शव कोतवाली नगर स्थित पोस्टमार्टम हाउस के सामने रेलवे लाइन के पास एक गड्ढे में पड़ा मिला।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किशोरी बेगमगंज मकबरा क्षेत्र की निवासी थी। आशंका जताई जा रही है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और दुष्कर्म की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल पहुंचा और जांच शुरू कर दी गई। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

_

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *