अयोध्या महोत्सव में ‘उत्तर प्रदेश रत्न’ से सम्मानित डिप्टी एसपी अरविंद चौरसिया
(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)
अयोध्या। सेवा को संकल्प,कर्तव्य को धर्म बनाया,वर्दी में जिसने ईमान की लौ जलाया,आज उसी नाम को ‘उत्तर प्रदेश रत्न’ कहा गया।
सहादतगंज में आयोजित अयोध्या महोत्सव के भव्य समापन समारोह में उन्नाव के डिप्टी एसपी अरविंद चौरसिया को उनकी अनुशासित कार्यशैली, निर्भीक नेतृत्व और जनहित के प्रति अटूट समर्पण के लिए इस प्रतिष्ठित सम्मान से अलंकृत किया गया।
दीप प्रज्वलन से शुरू हुए समारोह में राजनीति, धर्म और समाज की दिग्गज विभूतियों ने मंच साझा कर सेवा की इस मिसाल को नमन किया।सम्मान पाकर बोले अरविंद चौरसिया“यह पुरस्कार एक व्यक्ति का नहीं,जनसेवा में लगे हर वर्दीधारी का सम्मान है।”कर्तव्य की राह पर जो न झुका, न डिगा,आज अयोध्या ने उस जज़्बे को सलाम किया।