headlines

गुण्डा अधिनियम में तहत 01आदतन अपराधी को दून पुलिस ने किया तड़ीपार

गुण्डा अधिनियम में तहत 01आदतन अपराधी को दून पुलिस ने किया तड़ीपार

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में आदतन/अभ्यस्त अपराधियों के विरूद्व प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में कोतवाली डालनवाला द्वारा अभि युक्त को गुण्डा एक्ट के तहत जिला बदर किया गया।

कोतवाली डालनवाला क्षेत्रान्तर्गत अभियुक्त संदीप उर्फ संजू पुत्र दिलीप कुमार निवासी 114 ओल्ड डालनवाला देहरादून एक आदतन अपराधी है, जिनके विरुद्ध नकबजनी, चोरी ,शस्त्र अधि0 से सम्बन्धित अभियोग पंजीकृत हैं। उक्त अभियुक्तो को जिला बदर करने हेतु उसके विरूद्व धारा 3(1) गुण्डा अधि0 के तहत रिपोर्ट तैयार कर जिला मजिस्ट्रेट देहरादून को प्रेषित की गयी थी तथा उक्त रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए जिला मजिस्ट्रेट देहरादून द्वारा अभियुक्तो को 06 माह के लिए जिला बदर किये जाने सम्बन्धित आदेश निर्गत किये गये।

प्राप्त आदेश के अनुपालन में आज दिनाँक 12/05/2026 को पुलिस द्वारा अभियुक्त संदीप उर्फ संजू पुत्र दिलीप कुमार निवासी 114 ओल्ड डालनवाला देहरादून को जनपद की सीमा से बाहर सहारनपुर उत्तर प्रदेश में छोड़ा गया तथा 06 माह की अवधि तक जनपद की सीमा में प्रवेश न करने की सख्त हिदायत दी गयी। उक्त कार्रवाई के संबंध में उत्तर प्रदेश पुलिस को अभियुक्त के आपराधिक इतिहास एवं जिला बदर किए जाने के विषय में अवगत कराया गया।

विवरण अभियुक्त

संदीप उर्फ संजू पुत्र दिलीप कुमार निवासी 114 ओल्ड डालनवाला देहरादून

आपराधिक इतिहास अभियुक्त:- संदीप उर्फ संजू पुत्र दिलीप कुमार निवासी 114 ओल्ड डालनवाला देहरादून।

इसके विरूद्ध थान े पर व जनपद के अन्य थानो पर निम्नलिखित अभियोग पंजीकृत है:-

1.मु0अ0सं0 220/17 धारा 380/457/411 भादवि चालानी थाना रायपुर।
2.मु0अ0सं0 224/17 धारा 380/457/411, भादवि चालानी थाना रायपुर
3.मु0अ0सं0 138/19 धारा 380/457/411, भादवि चालानी थाना रायपुर।
4.मु0अ0सं0 152/19 धारा 4/25, आर्म्स एक्ट चालानी रिपोर्ट थाना डालनवाला।

5.मु०अ०स० 72/2019 धारा 4/25 5 आर्म्स आर्म्स एक्ट चालानी थाना डालनवाला।
6.मु०अ०स० 183/2020 धारा 380/457/411 भादवि थाना डालनवाला।
7.मु०अ०स० 58/2021 धारा 379/411 भादवि थाना प्रेमनगर।

8.मु0अ0सं0 147/2021 धारा 380/411 भादवि थाना डालनवाला।
9.मु0अ0सं0 172/2021 धारा 380/457/411 भादवि थाना डालनवाला।
10.मु0अ0सं0 173/2021 धारा 380/457/411 भादवि थाना डालनवाला।

11.मु0अ0सं0 217/2023 धारा 379/411 भादवि थाना डालनवाला।
12.मु0अ0सं0 543/2023 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट चालानी थाना रायपुर
13.मु0अ0सं0 83/2024 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट चालानी थाना डालनवाला।
14.मु0अ0सं0 153/2024 धारा 380/472/411 भादवि थाना रायपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *