headlines

बड़कोट मे 4 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

बड़कोट मे 4 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

बड़कोट। चारधाम यात्रा के बीच कुछ लोग अवैध मादक द्रव्यों तथा नशे के कारोबार मे संलिप्त है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, अर्पण यदुवंशी द्वारा ऐसे अवैध नशे के सौदागरों पर लगाम कसने हेतु पुलिस, SOG व ANTF की टीमों को एक्टिव मोड पर रखा गया है।

पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट, सुरेन्द्र सिंह भण्डारी के निकट पर्यवेक्षण तथा SHO बड़कोट संतोष सिंह कुंवर के नेतृत्व मे आज 25.06.2024 को बड़कोट पुलिस टीम द्वारा जाल बुनते हुये जीवन बहादुर नामक नेपाली मूल के एक व्यक्ति को बड़कोट, ट्रांसफार्मर यमुनोत्री मार्ग के पास से 4पेटी (192 पव्वों) अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना बड़कोट पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्त

जीवन बहादुर S/O बम बहादुर हाल निवासी किरायेदार ग्राम बनास उम्र 36 वर्ष।

पुलिस टीम

HC मोहन सिंह ठाकुर
Ct. ममलेश रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *