AHTU की टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को बाल अपराध, नशा, साईबर आदि समाजिक कुरीतियों के प्रति किया गया जागरुक।
आमजन में सामाजिक कुरीतियों एवं अपराधों के प्रति जागरुकता बढाये जाने हेतु अर्पण यदुवंशी, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा-निर्देशन में चलाये जा रहे जनजागरुकता अभियान के क्रम में उत्तरकाशी पुलिस एन्टी ह्युमन ट्रैफिकिंग युनिट द्वारा कल 23 जुलाई 2024 को शहीद मोहनलाल राजकीय इण्टर कॉलेज बड़ेथी चिन्यालीसौड़ जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को मानव तस्करी, बाल अपराध, बाल श्रम, बाल विवाह, साईबर क्राइम, नशे के कुप्रभाव आदि की व्यापक जानकारी दी गयी। सभी को यातायात नियम, आपातकालीन नम्बर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर-1098, साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930, उत्तराखण्ड पुलिस एप के गौरा शक्ति फीचर आदि के सम्बन्ध में भी जानकारी प्रदान की गयी।

