दून पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही, थाईलैंड का सपना दिखाकर कर दी करोड़ों की जालसाजी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)
देहरादून। पर आप जानकारी के अनुसार 24/08/23 को थाना डालनवाला पर वादी रमेश मनोचा पुत्र स्व0 सत्यपाल मनोचा निवासी- ई-163, 2nd फ्लोर, जी0के0, 3 नई दिल्ली द्वारा प्रार्थना पत्र दिया कि उनके परिचित श्री इन्द्रजीत सिंह कोहली के जरिये उनका परिचय अनिल उपाध्याय व विजय उपाध्याय पुत्रगण ओम प्रकाश उपाध्याय निवासी- आर्यनगर, थाना डालनवाला, देहरादून से हुआ था। उपाध्याय बंधुओ द्वारा उनको बताया कि वे बहुत बड़े बिजनेसमेन हैं तथा अपने सहयोगी राजीव, उसकी पत्नी सोनिया, भांजे अक्षय रतूड़ी के साथ मैसर्स बी0आर0 इण्टरनेशनल थाई कम्पनी लिमिटेड नाम की फर्म के माध्यम से होटल, टूरिस्ट ट्रैवल्स, प्रापर्टी डीलिंग जिसमें बहुमंजिली इमारतें बनाने व थाईलेंड में टूरिस्ट स्थानों में रैस्टोरेंट का व्यवसाय करते है। विजय उपाध्याय द्वारा अपनी पत्नी के थाई नागरिक होने की बात बताते हुये उसके साथ खुद के बैंकॉक में रहने के बारे में भी बताया था।
साथ ही अपनी कम्पनी से सम्बन्धित दस्तावेज भी वादी को दिखाये थे। उसके पश्चात इनके द्वारा विश्वास जमाने की नियत से वादी और उनके रिश्तेदारों के घर आना-जाना शुरु किया तथा वादी और उनके परिजनों को अपने थाईलैंड स्थित घर में बुलाया। उनके द्वारा एक सोची-समझी रणनीति के तहत वादी और उसके परिजनों को विश्वास में लेकर उनसे होटल व्यवसाय व अन्य ट्यूरिस्ट एक्टिविटीज में इन्वेस्टमेंट के नाम पर करीब तीन करोड़ पैंतीस लाख रुपये लेकर गायब हो गये। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना डालनवाला/ पर मु0अ0सं0- 178/2023 धारा- 420/406/467/468/471/120बी/34 भादवि व 12 पासपोर्ट एक्ट पंजीकृत किया गया। दून पुलिस की लगातार व्हाइट कॉलर क्रिमिनल के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के अभियान के अंतर्गत उक्त विवेचना में अन्य राज्यो से भी लगातार अभियुक्त के विरुद्ध दबिश देते हुए अलग-अलग राज्यों से उनके विरुद्ध साक्ष्य संकलन किए।
दून पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई कि अभियुक्तों ने नारायणगढ़ थाना क्षेत्र, जनपदअम्बाला हरियाणा में लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ग्लोबल वीजा के नाम से एक कार्यालय खोल रखा था, जहां पर वह स्थानीय लोगों से विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये ले चुके थे, जिस पर लोगों द्वारा उनके विरुद्ध करीब थाना नारायणगढ़ उपरोक्त में धोखाधड़ी से सम्बन्धित कुल 05 अभियोग पंजीकृत कराये हैं, जिसमें मुख्य अभियुक्त विजय उपाध्याय को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था, जो अंबाला सेन्ट्रल जेल में बंद है।

