बिग ब्रेकिंग : 3 आईपीएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त, डीजीपी ने सभी के उत्कृष्ट योगदान को सराहा
(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)
देहरादून । पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में जनमेजय खण्डूरी, पुलिस महानिरीक्षक/सचिव उत्तराखण्ड पुलिस स्पोर्टस कन्ट्रोल बोर्ड, सेंथिल अब्दई कृष्ण राज. एस, पुलिस महानिरीक्षक, पी एंड एम, व बरिन्दरजीत सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक, प्रशिक्षण के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त होने के अवसर पर एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड, दीपम सेठ, अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था), वी. मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन/अभिसूचना एवं सुरक्षा), ए.पी. अंशुमान, सहित पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जनमेजय खण्डूरी, सेंथिल अब्दई कृष्ण राज. एस, व बरिन्दरजीत सिंह, ने अपने अनुभव साझा किये। डीजीपी उत्तराखंड सहित सभी ने तीनों अधिकारियों के उत्कृष्ट योगदान को सराहा और उनकी प्रतिबद्धता, अनुशासन, कार्यकुशलता एवं नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा की।
उन्होंने कहा कि आप सभी की कार्यशैली और नेतृत्वगुणों ने उत्तराखण्ड पुलिस को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पुलिस महानिदेशक द्वारा तीनों अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई।