headlines

देहरादून महापौर ने दिये जल्द डॉग शेल्टर बनाये जाने के निर्देश

देहरादून महापौर ने दिये जल्द डॉग शेल्टर बनाये जाने के निर्देश

(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)

देहरादून । उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में नगर निगम द्वारा केदारपुरम पार्क के निकट डॉग शेल्टर निर्माण की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई हैं। नगर निगम द्वारा उपयुक्त भूमि चयन करते हुए डॉग शेल्टर के निर्माण हेतु विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डी0पी0आर0) तैयार किया जा रहा हैं।

महापौर द्वारा स्थल का निरीक्षण कर निर्देश दिये गये कि डॉग शेल्टर का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र प्रारम्भ किया जाए, ताकि निराश्रित श्वान पशुओं की समुचित व्यवस्था एवं देखभाल सुनिश्चित की जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *