headlines

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़ , गिरोह के 02 गिरफ़्तार

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़ , गिरोह के 02 गिरफ़्तार

(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)

विकासनगर। बीती 14.12.2023 को वादी राजेन्द्र प्रसाद पुत्र वाचस्पति भट्ट निवासी वार्ड न0 9 गुरुद्वारा गली सहारनपुर रोड हर्बटपुर ने चौकी हर्बटपुर थाना विकासनगर देहरादून पर आकर एक तहरीर दी थी कि दिनाक 14.12.2023 को अज्ञात अभि0 द्दारा धोखाधडी से खुद का पीएनबी का ATM बदल कर एक लाख दस हजार रुपये /- निकाल लेने एव एक प्रार्थना पत्र दिनाक 14.12.2023 को श्रीमती सदीकन का ATM कार्ड बदलकर धोखाधडी से एक लाख तीस हजार रुपये निकाल लने सम्बन्धित दाखिल किया दाखिला प्रार्थना पत्रो के आधार पर थाना विकासनगर पर धारा 420 भादवि मे अज्ञात व्यक्तियो के विरुद्ध अलग अलग अभियोग पंजीकृत किये ।

पुलिस टीम द्वारा कडी मेहनत करते हुए मुखबीर तन्त्र को मामूर किया एंव घटना स्थल और आसपास के CCTV कैमरो का अवलोकन करते हुए मुखबीर की सूचना पर दिनांक 16.12.2023 को 02 अभियुक्तगणों को घटना मे प्रयुक्त मो0सा0 प्लेटिना बिना, 12 ATM कार्ड व 35000 रुपये के साथ त्यागी फार्म हाउस हरबर्टपुर रोड विकासनगर से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम

1- SHO सूर्य भूषण नेगी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर
2-व0उ0नि0 संजीत कुमार कोतवाली विकासनगर
3 उ0नि0 अर्जुन सिह गुसाई चोकी प्रभारी डाकपत्थर
4- उ0नि0 विवेक भण्डारी चोकी प्रभारी बाजार
4- कानि0 1026 शकल चन्द रमोला
5-कानि0 783 इकरार अंसारी
6 कानि01450 जगमोहन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *