headlines

देर शाम पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, बदमाश घायल

देर शाम पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, बदमाश घायल

(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)

देहरादून। देर शाम चौकी झाझरा द्वारा सिटी कंट्रोल को बताया गया है सिंहनीवाला मैं चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल चालक बदमाश द्वारा पुलिस पर फायरिंग कर सहसपुर की तरफ भागा है। सभी चेक पोस्ट आउट पोस्ट को चेकिंग हेतु अलर्ट किया गया है।

शेरपुर निर्माणाधीन हाईवे के पास बदमाश व पुलिस के बीच मुठभेड़ सहसपुर,प्रेमनगर पुलिस व बदमाश के बीच फायरिंग, मौके की करी घेराबंदी मुठभेड़ मैं बदमाश घायल।

मुठभेड़ में घायल बदमाश थाना प्रेमनगर का 10000 का इनामी बदमाश है जो कि गौकशी के अपराध में वांछित है जिसके विरुद्ध थाना प्रेम नगर पर मु०अ०सं० 158/2024 धारा 5/11(1) उत्तराखण्ड गौ वंश संरक्षण अधिनियम 2007 पंजीकृत है।

घायल/10000 के इनामी बदमाश का नाम पता।

युसुफ पुत्र युनूस निवासी खेडी शिकोहपुर, थाना भगवानपुर, हरिद्वार।

बदमाश के अन्य अपराधों के बारे में भी जानकारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *