headlines

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का एक्सीडेंट, शामिल होना था प्रेस कॉन्फ्रेंस में

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का एक्सीडेंट, शामिल होना था प्रेस कॉन्फ्रेंस में

(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)

हल्द्वानी। हल्द्वानी से काशीपुर जा रहे पूर्व सीएम हरीश रावत की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। जिसमें पूर्व सीएम रावत घायल हो गए। उनका इलाज काशीपुर के एक अस्पताल में चला। इलाज के बाद अस्पताल से पूर्व सीएम रावत को छुट्टी दे दी गई है।

हल्द्वानी से काशीपुर जा रहे पूर्व सीएम हरीश रावत की फोर्च्यून गाड़ी डिवाईडर से टकरा गई। हादसे में पूर्व सीएम हरीश रावत घायल हो गए। जबकि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आनन-फानन में स्थानीय पुलिस प्रशासन ने पूर्व सीएम रावत को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर हायर सेंटर रेफर किया गया। काशीपुर में आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *