headlines

कोतवाली पुलिस पहुंची सीनियर सिटीजन्स के घर,पूछी उनकी कुशलक्षेम, सेवा तथा सुरक्षा का दिलाया भरोसा

कोतवाली पुलिस पहुंची सीनियर सिटीजन्स के घर,पूछी उनकी कुशलक्षेम, सेवा तथा सुरक्षा का दिलाया भरोसा

 

देहरादून। प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि थाना क्षेत्र में रहने वाले सीनियर सिटीजन/ बुजर्गो, जिनके परिवार जन व बच्चे उनके साथ नहीं रहते है, को चिन्हित कर उनकी सहायता करेंगे, समय-समय पर उनकी कुशलक्षेम लेंगे एवं उनके बारे में संपूर्ण जानकारी रखेंगे ।

उक्त आदेश के क्रम मे कोतवाली पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में रहने वाले 21 ऐसे सीनियर सिटीजन/ बुजर्ग, जिनके बच्चे व परिवार जन उनके साथ नहीं रहते हैं, को चिन्हित किया गया।

पुलिस द्वारा ऐसे सभी बुजुर्ग व्यक्तियों के घर पर जाकर उनका हालचाल /कुशल क्षेम की जानकारी ली गई, साथ ही साथ सभी सीनियर सिटीजन को आश्वासन दिलाया गया कि किसी भी समय पुलिस से संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं और पुलिस द्वारा हर संभव मदद आपको पहुंचाई जाएगी, जिस पर सभी बुजुर्गों द्वारा पुलिस को धन्यवाद दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *