headlines

दून पुलिस अलर्ट मोड पर : भारी बारिश के चलते नदी नाले के किनारे रहने वाले लोगों को किया जा रहा है सचेत

दून पुलिस अलर्ट मोड पर : भारी बारिश के चलते नदी नाले के किनारे रहने वाले लोगों को किया जा रहा है सचेत

(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)

देहरादून। नदी नालों के जलस्तर बढ़ने की संभावना के दृष्टिगत लाउड हेलर के माध्यम से बारिश के दौरान नदी नालों के किनारे न जाने की दी जा रही है चेतावनी।

देहरादून व पहाड़ी जनपदों में लगातार हो रही भारी बारिश के दृष्टिगत नदी- नालों में जलस्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुए दून पुलिस द्वारा जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में नदी- नालों के किनारे रहने वाले लोगों को लाउड हेलरों के माध्यम से सतर्क किया जा रहा है, साथ ही बारिश के दौरान नदी नालों के किनारे न जाने तथा जलस्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुए सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *