नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरुद्ध भी पुलिस ने बढ़ाया कार्रवाई का दायरा
(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)
देहरादून। सडक दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा ड्रंक एण्ड ड्राइव व यातायात नियमो का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा लगातार सभी थाना क्षेत्रो में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए एल्कोमीटर के माध्यम से वाहन चालकों की चेकिंग सुनिश्चित कर शराब पीकर वाहन चलाने वालों व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस द्वारा जनपद के समस्त अंतरराज्यीय चैक पोस्टों पर भी जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की सघन चैकिंग सुनिश्चित करते हुए वाहन चालकों के एल्कोमीटर के माध्यम से आकस्मिक चैकिंग की जा रही है।
पर्यटक सीजन के दृष्टिगत सभी अंतरराज्यीय चैक पोस्टों बाहरी राज्यो से आने वाले पर्यटक वाहनों का दबाव काफी अधिक रहता है, पर सुरक्षात्मक दृष्टि से पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई में सभी वाहन चालकों/ पर्यटकों का सहयोग अपेक्षित है।
अतः सभी वाहन चालकों/ पर्यटकों से अपेक्षा है कि सुरक्षात्मक दृष्टि से पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई में अपना सहयोग प्रदान करें।
सड़क सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस द्वारा लगातार चलाई जा रही मुहिम का सड़क दुर्घटनाओं में भी असर दिखा है, विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष की शुरुआती पांच माह में सड़क दुर्घटनाओं में 21% तक की कमी आई है तथा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भी पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है, जिससे विगत वर्षों की तुलना में इस वर्ष यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कई गुना अधिक कार्रवाई पुलिस द्वारा की गई है।
माह जून में हुई सड़क दुर्घटनाओं का संज्ञान लेते हुये एसएसपी देहरादून द्वारा सभी दुर्घटनाओं की जाँच के निर्देश दिये गये है जिससे उक्त दुर्घटनाओं के कारणों की जानकारी प्राप्त करते हुये उनकी रोकथाम हेतु प्रभावी कदम उठाये जा सके इसके अतिरिक्त एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिये गये है।
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु पुलिस द्वारा विगत डेढ़ वर्षो में यातायात नियमों उल्लंघन करने वाले 02 लाख से अधिक वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई है, फिर भी लोगो द्वारा लगातार यातायात नियमो की अनदेखी की जा रही है। यातायात नियमो के प्रति लोगों के उदासीन रवैये के कारण सड़क दुर्घटनाये घटित हो रही है जबकि पुलिस द्वारा लगातार विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से भी लोगों को सडक दुर्घटनाओं के कारणों तथा यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
वर्ष 2024 व 2015 (माह मई तक) में हुई दुर्घटनाओं का तुलनात्मक विवरण