वाहन चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
ऋषिकेश। वादी कमल कुमार पुत्र देवेंद्र कुमार निवासी मालवीय नगर ऋषिकेश देहरादून के द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में एक लिखित तहरीर उनकी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस रजिस्ट्रेशन नंबर UK14J8621 अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले जाने के संबंध में दी गई। प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
वाहन चोरी की घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर कोतवाली ऋषिकेश पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए, उच्च स्तरीय पतारसी सुरागरसी, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज का अवलोकन करते हुके मुखबिर तंत्र की सहायता से महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित की गई तथा दिनांक 2 मई 2024 को मुखबिर की सूचना पर लेबर कॉलोनी तिराहे के पास से दो अभियुक्तो को घटना उपरोक्त से संबंधित चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है।

