headlines

ऑपरेशन प्रहार,समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट का शिकंजा

हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा संचालित “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों, वांछित अपराधियों, असामाजिक तत्वों एवं संदिग्धों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में गौकशी जैसे समाज विरोधी कृत्यों में संलिप्त गिरोहों के विरुद्ध कोतवाली पिरान कलियर पुलिस द्वारा सख्त अभियान चलाया जा रहा है।

कोतवाली कलियर पर पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में फरार चल रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा दिनांक 06.05.2026 को गैंगस्टर एक्ट में फरार मुन्ना पुत्र शाहनवाज उर्फ धन्नु निवासी वार्ड नं०-01, मकान नं०-28 बी, नाजिम कुरेशी वाली गली, पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार को कलियर क्षेत्र से धर दबोचा गया।

आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 84/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।

पुलिस द्वारा क्षेत्र में सक्रिय अन्य अपराधियों एवं गिरोहों की गतिविधियों की भी गहनता से जांच की जा रही है तथा उनके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

नाम पता गैंगस्टर

मुन्ना पुत्र शाहनवाज उर्फ धन्नु निवासी वार्ड नं० 01, मकान नं० 28 बी, नाजिम कुरेशी वाली गली, पिरान कलियर

पुलिस टीम

1.प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी
2.उप निरीक्षक पुष्कर सिंह
3.हेड कांस्टेबल अमित कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *