headlines

देश में परीक्षा घोटालों से युवाओं का भविष्य हुआ अंधकारमय,कांग्रेस चलाएगी “छात्रों की गूंज” अभियान

देश में परीक्षा घोटालों से युवाओं का भविष्य हुआ अंधकारमय,कांग्रेस चलाएगी “छात्रों की गूंज” अभियान


रुड़की।महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों और पेपर लीक की घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज देश की शिक्षा व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है तथा लाखों छात्र-छात्राओं के सपनों को चकनाचूर किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि इस संबंध में कांग्रेस द्वारा देशभर में “छात्रों की गूंज” संवाद अभियान शुरू किया जाएगा,जिसके तहत विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को उठाया जाएगा।कांग्रेस महानगर अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश की शिक्षण संस्थाओं की साख को गहरा नुकसान पहुंचाया है।कभी नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा का पेपर लीक हो जाता है,तो कभी परीक्षा केंद्रों पर अव्यवस्थाओं के कारण छात्र-छात्राएं परीक्षा तक नहीं दे पाती हैं।उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा से निराश और हतोत्साहित होकर दर्जनों विद्यार्थियों ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है,जो बेहद दुखद और चिंताजनक है।उन्होंने कहा कि इन घटनाओं की नैतिक जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए।कहा कि कांग्रेस का “छात्रों की गूंज” अभियान किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं,बल्कि युवाओं की आवाज को मंच देने के लिए शुरू किया जा रहा है।इस अभियान के तहत कांग्रेसी नेता स्कूलों,कॉलेजों,कोचिंग संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर जाकर छात्रों से संवाद करेंगे तथा उनकी समस्याओं और सुझावों को संकलित करेंगे,इसी क्रम में रुड़की में भी कल,परसों से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि पेपर लीक केवल परीक्षा में गड़बड़ी नहीं,बल्कि देश की प्रतिभाओं के साथ किया जा रहा गंभीर अन्याय है।उन्होंने कहा कि वर्षों तक कठिन परिश्रम करने वाले लाखों छात्र जब परीक्षा में बैठते हैं,तो उन्हें उम्मीद होती है कि उनकी मेहनत के आधार पर चयन होगा,किन्तु जब प्रश्नपत्र पहले ही लीक हो जाएं तो योग्य और मेहनती विद्यार्थियों का मनोबल टूट जाता है।उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं भ्रष्ट और अयोग्य लोगों को महत्वपूर्ण पदों तक पहुंचाने का रास्ता खोलती हैं,जिससे प्रशासनिक व्यवस्था और राष्ट्र दोनों कमजोर होते हैं।पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि यदि सरकार समय रहते सख्त और पारदर्शी व्यवस्था लागू नहीं करती तो देश का युवा वर्ग व्यवस्था से विश्वास खो देगा।उन्होंने कहा कि युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखना किसी भी सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और इस जिम्मेदारी में केंद्र सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है।एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आशीष चौधरी और यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष उवैश अंसारी ने कहा कि भाजपा शासनकाल में आयोजित अधिकांश बड़ी परीक्षाएं विवादों में रही हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि सीबीएसई की कॉपी जांच में भी अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई हैं,जबकि नीट परीक्षा को लेकर देशभर में छात्रों और अभिभावकों में भारी असंतोष है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं के अधिकारों और उनके भविष्य की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *