headlines

अवैध शराब व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में 02 लोगों को गिरफ्तार

 

टिहरी। आगामी लोक सभा चुनाव 2024 को दृष्ठिगत रखते हुए जनपद टिहरी पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्द सधन चैकिंग अभियान चला रही है जिसके तहत जनपद में पुलिस थाना कीर्तिनगर के द्वारा अवैध शराब व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में 02 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनसे ब्यापक रुप में अवैध शराब व अवैध चरस बरामद हुई है।

आगामी लोक सभा चुनाव 2024 हेतु लागू आदर्श आचार संहिता के दृष्ठिगत जनपद टिहरी गढ़वाल में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब एवं अवैध शस्त्र पर अंकुश लगाने हेतु क्षेत्र में लगातार सघन चैकिंग करने के सख्त आदेश सभी थानाध्यक्षों को दिये गये हैं। अपर पुलिस अधीक्षक महोदय नोडल ESMS के नेतृत्व में जनपद टिहरी में अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी में अंकुश लगाने हेतु 18 बैरियर स्थापित किये गये हैं। इन बैरियरों पर चैकिंग के दौरान जनपद के बैरियरों पर सघन चैकिंग के दौरान थाना देवप्रयाग पुलिस टीम द्वारा 19 मार्च की रात्रि को रात्रि पौड़ी तिराहा देवप्रयाग में चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त विजय सिंह पुत्र श्री वीरेंद्र सिंह से 01 किलो 05 ग्राम अवैध चरस मय वाहन मोटर साइकिल के साथ बरामद की गई। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर आवश्यक कार्यवाही सम्पन्न करने के बाद अभियुक्त की कार्यवाही की गयी। अभि0 विजय सिंह से बरामद अवैध चरस की कीमत बाजारी भाव से 2,05,000 रु0 आंकी गयी ।
इसी क्रम में रात्रि चैकिंग के दौरान थाना कीर्तिनगर पुलिस टीम द्वारा 19/03/2024 रात्रि चैकिंग के दौरान एक वाहन से 02 पेटी अवैध अग्रेजी शराब व 06 पेटी बियर की बरामद की गई । मौके पर अवैध शराब के आरोप में दो अभियुक्त गणों को जिनमें, ज्ञान सिंह पुत्र दयाल सिंह निवासी ग्राम सिंसाई पट्टी चन्द्रबदनी थाना हिन्डोलाखाल टि0 ग0 व चैन सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम संकुल्ड पट्टी चन्द्रबदनी थाना हिन्डोलाखाल को गिरफ्तार किया गया।
वहीं इसी दौरान थाना थत्यूड पुलिस टीम द्वारा दिनांक 19/02/2024 को रात्रि चैकिंग के दौरान 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर एक अभियुक्त अतोल सिंह पुत्र स्व0 सोंणू सिंह निवासी ग्राम आबली पट्टी दशज्युला टिहरी गढ़वाल को गिरफ्तार किया गया ।

थाना हिन्डोलाखाल पुलिस टीम द्वारा भी दिनांक 19/02/2024 को रात्रि चैकिंग के दौरान 62 पव्वे अग्रेजी शराब बरामद कर एक अभियुक्त रामलाल पुत्र सन्तलाल निवासी ग्राम आबली पट्टी दशज्युला टिहरी गढ़वाल ।
को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार शुदा सभी उपरोक्त अभियुक्त गणों को आवश्यक कार्यवाही करने के उपरान्त मा0 न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।

जनपद टिहरी पुलिस टीमों द्वारा 01 मार्च से 20 मार्च तक मादक पदार्थों के विरुद्द की गयी कार्यवाही।
NDPS 1.236 किलोग्राम अवैध चरस अनुमानित कीमत 2,50,000/ रुपये। बरामद अवैध गांजा 2.10 KG जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1,10,000/ रुपये। 17.5 लीटर कच्ची शराब अनुमानित कीमत लगभग 10,000/ रुपये ।अवैध 70 बोतल अग्रेजी शराब जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 70,000/- रुपये। तथा14 पेटी बीयर की अनुमानित कीमत लगभग 50,000/- रुपये आंकी गई है ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने अवैध तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ की गई कार्यवाही में सभी थाना प्रभारियों को शाबाशी देते हुए इस मामले में शख्त कार्यवाही के निर्देश भी जारी किये गये हैं । जिससे गैर कानूनी व्यवसाय करने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जा सके।

*मीडिया सेल*
*पुलिस कार्यालय*
*जनपद टिहरी गढ़वाल*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *