सुबह तड़के एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, तत्काल जिला चिकित्सालय में कराया गया भर्ती,
(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)
देहरादून। राजपुर क्षेत्र अंतर्गत कुठालगेट से आगे शिव मंदिर के पास एक वरना कार दुर्घटना हुई , उसमें 3 लोग घायल हुए, घटना की सूचना पर तत्काल राजपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए घायल लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया।
वाहन सवार राजस्थान के श्री गंगानगर के होना बताया है, जो तीन वाहनों के काफिले को लेकर मसूरी आए हुए थे,
पूछताछ पर पता चल कि अपने ही काफिले की गाड़ी को overtake करने के कारण शार्प मोड पर एक्सीडेंट हुआ।
साथ ही वाहन चालक को पहाड़ी क्षेत्र में ड्राइविंग का अनुभव भी कम है।
घायलों के साथियों ने बताया वाहन चालक शराब का सेवन नहीं करता है।
सम्पूर्ण रेस्क्यू में थाना राजपुर की पूरी टीम ने त्वरित पहुंचकर बढ़िया काम किया,
Timely police एक्शन से सबकी जान बच पाई व उपचार हेतु तत्काल चिकित्सालय लाया गया।