आर्मी इंटेलिजेंस, कोतवाली रूड़की, CIU रूड़की व LIU रूड़की के संयुक्त ऑपरेशन में फर्जी सैन्य कर्मी दबोचा
(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)
हरिद्वार। चेकिंग के दौरान आर्मी इंटेलिजेंस से सूचना प्राप्त हुई कि आर्मी एरिया में एक संदिग्ध व्यक्ति सेना की वर्दी में घूम रहा है।
सूचना पर आर्मी इंटेलिजेंस, कोतवाली रूड़की पुलिस, CIU रूड़की एवं LIU रूड़की की संयुक्त टीम ने MES गेट के पास से संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा।
पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम सुरेन्द्र कुमार पुत्र श्री शिशराम निवासी ग्राम कोलसिया, थाना नवलगढ़, जिला झुंझुनू (राजस्थान) बताया।
उसके पास से 18 डेबिट कार्ड, सेना की वर्दी, नेम प्लेट, आर्मी कार्ड तथा एक फर्जी ज्वाइनिंग लेटर बरामद किया गया।
व्यक्ति ने स्वीकार किया कि वह सेना की वर्दी का उपयोग कैंट एरिया में आसानी से प्रवेश करने एवं सूचनाएँ प्राप्त करने के लिए करता था।
इस संबंध में कोतवाली रूड़की पर मुकदमा अपराध संख्या 364/25, प्रभावी धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
नाम पता आरोपित
सुरेन्द्र कुमार पुत्र शिशराम निवासी ग्राम कोलसिया, थाना नवलगढ़, जिला झुंझुनू (राजस्थान)
बरामद माल
1. 18 डेबिट कार्ड
2. सेना की वर्दी
3. नेम प्लेट
4. आर्मी कार्ड
5. फर्जी ज्वाइनिंग लेटर
पुलिस टीम कोतवाली रूड़की
1. व0 उ0नि0 मनोज गैरोला
2. उ0नि0 ध्वजवीर सिंह
3. का0 सोबन सिंह
4. का0 रंगमोहन