पूर्व राज्यमंत्री सुशील राठी को हरिद्वार व रुड़की प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी
(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)
देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल का हार्दिक आभार।
कांग्रेस पार्टी के प्रति उत्तराखंड के पूर्व राज्य मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड असंगठित कामगार व कर्मचारी कांग्रेस कमेटी सुशील राठी की सक्रियता निष्ठा एवं संगठनात्मक रुची तथा लम्बे अनुभव को मद्देनजर रखते हुए नगर-निगम हरिद्वार एवं नगर-निगम रूड़की के महापौर प्रत्याशी एवं पार्षद प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर हाईकमान व प्रदेश कांग्रेस कमेटी का हार्दिक आभार।
उपरोक्त स्थानों में जाकर पार्टी के वरिष्ठ नेतागणों से संबंध स्थापित करते हुए नगर-निगम के प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार अभियान चलाकर जन जन तक कांग्रेस पार्टी के विकास कार्य से अवगत करवा कर व जन चेतना जागृत कर समस्त क्षेत्रवासियों को कांग्रेस पार्टी के लिए प्रेरित कर ने का कार्य करेंगे।