headlines

एसएसपी दून के निर्देश पर्यटकों की सुरक्षित एव सुगम यात्रा सुनिश्चित करने हेतु एसपी देहात स्वयं बॉर्डर पर

एसएसपी दून के निर्देश पर्यटकों की सुरक्षित एव सुगम यात्रा सुनिश्चित करने हेतु एसपी देहात स्वयं बॉर्डर पर

(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)

देहरादून। आगामी नव वर्ष तथा जनपद के पहाड़ी हिस्सों में बर्फबारी के चलते भारी संख्या में पर्यटकों के आने की संभावना के चलते पर्यटकों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित किये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु प्रभावी रात्रि गश्त/ चेकिंग ड्यूटी हेतु लगाकर फोर्स को ब्रीफ करने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक देहात श्रीमती रेनू लोहानी द्वारा कालसी बॉर्डर पर लगी पुलिस पिकेट पर ड्यूटीरत कर्मचारियों को चेक करते हुए उन्हें व थाना प्रभारी को ब्रीफ़ किया गया।
साथ ही ड्यूटी के सम्बंध में आवश्यक निर्देश देते हुए उन्हें पूरी मुस्तैदी एव कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किये जाने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *