बद्रीनाथ में मोबाइल धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार, 14 नकली फोन और फर्जी बिल बरामद
(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)
बद्रीनाथ । तीर्थनगरी बद्रीनाथ में एक बड़े मोबाइल फोन धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। बद्रीनाथ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश के रहने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 14 नकली मोबाइल फोन तथा फर्जी बिल बरामद किए हैं। ये आरोपी लोगों को अपनी मजबूरी बताकर नकली या छेड़छाड़ किए हुए मोबाइल फोन ऊंचे दामों में बेचते थे।