गोपनीय सहायक के.एन. चिल्कोटी हुए सेवानिवृत, पुलिस महानिरीक्षक ने कहा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया
(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)
देहरादून। पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र कार्यालय देहरादून में सेवारत गोपनीय सहायक के.एन. चिल्कोटी (उपनिरीक्षक एम) 31.05.2025 को अपनी सेवा पूर्ण करने के उपरान्त अधिवर्षता सेवानिवृत्त हुए। राजीव स्वरुप, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल द्वारा पुलिस परिवार एवं परिक्षेत्र कार्यालय की तरफ से उनके स्वास्थ्य दीर्घायु एवं पारिवारिक सम्पन्नता की कामना की गयी।
खिलानन्द चिलकोटी दिनांक 05-02-1997 को पुलिस विभाग में उ०नि० (एम)/ आशुलिपिक के पद पर भर्ती हुए तथा पूरे सेवाकाल में जनपद बरेली (उ०प्र०), उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय, तथा जनपद देहरादून, एंव वर्तमान में गढवाल परिक्षेत्र कार्यालय में नियुक्त रहते हुये गोपनीय सहायक से सम्बन्धित महत्वपूर्ण कार्यों का ईमानदारी व जिम्मेदारी से निर्वहन किया गया। श्री चिलकोटी द्वारा अपने 28 वर्ष 03 माह 26 दिवस के कार्यकाल में अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया गया।