नगर आयुक्त नमामी बंसल ने नगर निगम प्रागणन में किये जा रहे कार्यों का किया निरीक्षण
(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)
देहरादून। नगर आयुक्त नमामी बंसल द्वारा आगामी विभिन्न कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम प्रागणन में किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया।
देहरादून शहर को स्वच्छ दून-सुन्दर दून की परिकल्पना एवं पर्यावरण संरक्षण को गति प्रदान किय जाने हेतु एनकैप योजना के अन्तर्गत नगर निगम सीमान्तर्गत किये जाने वाले ग्रीन स्पेस/ग्रीनरी अभियान का प्रारम्भ करवाते हुए सर्वेप्रथम नगर निगम कार्यालय में ग्रीन स्पेस/ग्रीनरी कार्य किये जाने हेतु अधिशासी अभियन्ता, नगर निगम को निर्देशित किया गया तथा आगामी कार्यक्रम से पूर्व समस्त कार्य पूर्ण किये जाने हेतु समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।