headlines

पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों से भेंटवार्ता कर साइबर अपराध के संबंध में जानकारी दी

पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों से भेंटवार्ता कर साइबर अपराध के संबंध में जानकारी दी

(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)

मसूरी । कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत निवासरत वरिष्ठ नागरिकों से सौहार्दपूर्ण भेंटवार्ता की गई। इस अवसर पर पुलिस टीम ने वरिष्ठ नागरिकों के कुशल-क्षेम पूछते हुए उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं की जानकारी प्राप्त की।

वरिष्ठ नागरिकों को आश्वस्त किया गया कि किसी भी समस्या या आपात स्थिति में वे तत्काल कोतवाली मसूरी से संपर्क कर सकते हैं, जहां उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

भेंटवार्ता के दौरान पुलिस टीम द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें समझाया गया कि – अज्ञात कॉल, लिंक अथवा संदिग्ध संदेशों पर विश्वास न करें। बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी (OTP, पासवर्ड, एटीएम पिन आदि) किसी के साथ साझा न करें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध कॉल अथवा साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर या www.cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।

कोतवाली मसूरी पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षा एवं सहायता के प्रति पूर्ण विश्वास दिलाते हुए पुलिस हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध कराए।
थाना मसूरी पुलिस का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना एवं उन्हें साइबर अपराधों से सुरक्षित रखना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *