headlines

एसएचओ बडकोट ने ली ग्राम प्रहरियों की मीटिंग

SHO बडकोट ने ली ग्राम प्रहरियों की मीटिंग

(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)
देहरादून। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में नव वर्ष पर प्रभारी निरीक्षक बडकोट, संतोष सिंह कुंवर द्वारा थाना बडकोट पर बडकोट क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों की मीटिंग ले कर सभी प्रहरियों को नववर्ष 2024 की शुभकामनाएं दी गयी, इस दौरान उनके द्वारा सभी को नशे के दुष्प्रभाव साइबर अपराध, महिला अपराध आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया।

ग्राम क्षेत्रों में घटित होने वाली घटनाओं के सम्बन्ध में तुरंत पुलिस को सूचित करने हेतु बताया गया साथ ही ग्राम, क्षेत्रों में निवासरत बाहरी व्यक्तियों के शत्-प्रतिशत् पुलिस सत्यापन हेतु ग्रामीणों को जागरूक करने के निर्देश दिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *