headlines

बिछडों को अपनो से मिलाकर मानवता का फर्ज निभाती दून पुलिस

बिछडों को अपनो से मिलाकर मानवता का फर्ज निभाती दून पुलिस

 

देहरादून । क्लेमेंटाउन क्षेत्रान्तर्गत चीता पुलिस कर्मचारिगणों को सूचना प्राप्त हुई कि टर्नर रोड पर वेलवेट हॉस्पिटल के पास एक बच्चा उम्र 5 वर्ष अकेला काफी देर से रोता हुआ घूम रहा है, जिस पर तत्काल चीता पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे, तथा बालक से परिजनों के संबंध में जानकारी की तो बच्चा अपने परिजनों के संबंध में कोई जानकारी नही दे पाया।

चीता पुलिस कर्मियों ने आस-पास क्षेत्र में बच्चे के परिजनो को काफी तलाश किया, परन्तु कोई जानकारी नही मिल पाई, जिस पर पुलिस कर्मियों उक्त बालक को थाने पर लाकर गुमशुदा बालक के संबंध में कंट्रोल रूम के माध्यम से जनपद के सभी थानों अवगत कराया गया तथा पुनः थाना क्षेत्र में बच्चों के परिजनों की तलाश शुरू की गई, जिस पर उक्त बालक के परिजनों का टर्नर रोड पर निवासरत होना ज्ञात हुआ, बालक के परिजनों से सम्पर्क कर उन्हे थाने बुलाया गया तथा गुमशुदा बालक को सकुशल उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया। जिनके द्वारा दून पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *