headlines

महिला अपराधों के प्रति गंभीर दून पुलिस, नाबालिक बालिका से छेड़ छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास करने वाले एक अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

रायपुर। दिनांक 14/05/2024 को वादिनी ने थाना रायपुर आकर एक प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि दिनांक 13/05/24 को उनकी पुत्री उम्र 06 वर्ष घर के पास खेल रही थी, जिसे उनकी बिल्डिंग मे रहने वाला अभियुक्त ललित ने अपने कमरे में बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया, जिस पर थाना रायपुर में तत्काल संबंधित धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए,
जिस पर थाना रायपुर में पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा दिनांक 14/05/2024 को अभियुक्त ललित पुत्र महेंद्र हाल निवासी एमडीडीए कॉलोनी तरला आमवाला रायपुर मूल पता गंगानगर बुडिया चौक थाना जगादरी, जिला यमुनानगर, हरियाणा, उम्र 34 वर्ष को एमडीडीए कालोनी तरला आमवाला के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

नाम पता अभियुक्त

ललित पुत्र श्री महेंद्र हाल निवासी तरला आमवाला रायपुर मूल गंगानगर बुडिया चौक थाना जगाधरी जिला यमुनानगर हरियाणा उम्र 34 वर्ष

पुलिस टीम

उ.नि. हेमलता कुनियाल
का.1710 हिमांशु
का.436 अंकुल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *