headlines

छिद्दरवाला क्षेत्र में युवती की हत्या करने वाले अभियुक्त का शव चीला बैराज से पुलिस को हुआ बरामद : एसएसपी देहरादून

छिद्दरवाला क्षेत्र में युवती की हत्या करने वाले अभियुक्त का शव चीला बैराज से पुलिस को हुआ बरामद : एसएसपी देहरादून

 

 

देहरादून । बीती 06/05/2024 को छिद्दरवाला क्षेत्र में तीन पानी पुलिया के नीचे मृतका आरती डबराल का शव पुलिस को बरामद हुआ था। घटना की जांच में मृतका के दोस्त शैलेंद्र भट्ट द्वारा उसकी हत्या किया जाना प्रकाश में आया था तथा अभियुक्त शैलेंद्र भट्ट के दोस्त द्वारा अभियुक्त के घटना को अंजाम देने के बाद दिनांक 05/05/2024 की रात्रि में ऋषिकेश बैराज के पास से शक्ति नहर में कूद कर आत्महत्या किए जाने के बात बताई गई थी, घटना के बाद से पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की तलाश हेतु लगातार सर्च अभियान चलाते हुए अन्य संभावित पहलुओं पर भी जांच की जा रही थी।

सर्च अभियान के दौरान आज दिनांक 10 मई 2024 की प्रातः जल पुलिस तथा एसडीआरएफ की गोताखोर टीम को चीला बैराज से अभियुक्त शैलेंद्र भट्ट का शव बरामद हुआ है। जिसके परिजनों को मौके बुलाकर उसकी शिनाख्त की कार्यवाही करवाई गई। घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *